मोतिया बिंद के 32 मुफ्त आपरेशन किए
बठिंडा|गुडविल सोसायटी की ओर से लगाए 58वें नि:शुल्क चेकअप व ऑपरेशन कैंप के दौरान डॉ. करण सारवाल व उनकी टीम ने मोतियाबिंद के 32 सफल ऑपरेशन किए और उन्हें ऐनकें भेंट की गई। समाजसेवी प्रदीप पारिक व उनकी धर्मप|ी डोली के साथ पहुंचे एमएल टुटेजा ने इस पुण्य कार्य में सहयोग दिया। सोसायटी के अध्यक्ष विजय कुमार बरेजा ने डॉक्टर टीम व सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि कैंप के दौरान 218 मरीजों का चेकअप किया गया जिनमें से 38 मरीज मोतियाबिंद के पाए गए। सभी मरीजों को मुफ्त लैंस डालकर दवाएं मुफ्त दी गई। ऑपरेशन के दौरान मरीजों को रहने, खाने-पीने, दवाइयां और ऐनक मुफ्त दी गई। कैंप के दौरान मेहर छाबड़ा और चिरंजी लाल ने सेवाएं दी। कैंप में कृष्ण बरेजा, डा. जोत राम जैन, तरसेम अरोड़ा, वासुदेव यादव, सीताराम, वासुदेव छाबड़ा आदि ने सहयोग दिया।