रंजिश के चलते व्यक्ति से मारपीट, चार नामजद
बठिंडा| गांव चक्क रूलदू सिंह वाला में निजी रंजिश के चलते एक व्यक्ति से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। इंदरजीत सिंह निवासी नर सिंह काॅलोनी ने संगत पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 7 मार्च को वो गांव के बस अड्डे पर मौजूद था। बिट्टू सिंह वासी चक्क रूलदू सिंह वाला, काला सिंह, लक्खा सिंह तथा विक्की सिंह ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। उसने बताया कि वो अपने भाई काला सिंह को उक्त आरोपियों के साथ ना रहने के लिए रोकता था। इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।