पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, अज्ञात पर पर्चा दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| थाना संगत अधीन पड़ते गांव गहरी बुट्टर नजदीक घटे एक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संदीप सिंह वासी परसराम नगर बठिंडा ने संगत पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वो सहारा जनसेवा के वर्कर के तोर पर काम करता है। बीती 6 मार्च को उन्हें सूचना मिली कि गांव गहरी बुट्टर के पास एक सड़क हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि वहां एक व्यक्ति की लाश पड़ी थी। मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। जिसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया गया। शिकायत के अधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...