- 15 अगस्त को दो बहनों की हत्या कर फरार हो गया था कुलदीप
- दोनों बहनों की लाशें पुलिस ने दोपहर बाद उनके कमरे से निकाली
Dainik Bhaskar
Aug 19, 2019, 01:25 PM ISTचंडीगढ़. रक्षाबंधन वाले दिन सेक्टर-22 में रहने वाली दो सगी बहनों की हत्या करने वाले उनके जान पहचान वाले कुलदीप को पुलिस की दबोच लिया है। इस बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य जानकारियों के तहत आरोपी कुलदीप को दिल्ली के पास से दबोचा है।
पुलिस उसे चंडीगढ़ लाकर दोनों बहनों के मर्डर करने के पीछे की बातों को जानेगी। सेक्टर-22 में रहने वाली दो सगी बहनें राजवंत और मनप्रीत कौर की वीरवार सुबह किसी ने उनके घर में घुस कर बेरहमी से धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी। सीसीटीवी कैमरे में जीरकपुर के रहने वाले कुलदीप को घर के अंदर जाते हुए देखा गया था।
उसी के आधार पर कुलदीप पर पुलिस का शक गया और फिर उसे पकड़ने की कार्रवाई की गई।