पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थाना सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ा एक जिप्सी चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| थाना सिविल लाइन पुलिस ने वीरवार को वाहन चोर गिरोह के एक मेंबर काे गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पुशविंदर सिंह उर्फ विक्की वासी बाबा फरीद नगर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक जिप्सी भी बरामद की है। जांच अधिकारी एएसआई जगदेव सिंह तथा हवलदार यादविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को वीरवार देर रात करीब सवा 12 बजे चिल्ड्रन पार्क बठिंडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से सफेद रंग की एक जिप्सी नंबर पी.बी. 03 जे.0610 भी बरामद की है। आरोपी ने उक्त जिप्सी दोपहर करीब तीन बजे 80 फीटी रोड़, नार्थ एस्टेट बरनाला बाइपास के पास से चोरी की थी। गाड़ी मालिक अवतार सिंह वासी महमा सरजा जो चिनाई का मिस्त्री का काम करता है ने अपने स्तर पर चोरी हुई जिप्सी की पड़ताल की लेकिन पता ना चलने पर उसने रात करीब सवा नौ बजे गश्त कर रही पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने घटना के तीन घंटे के भीतर ही ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की जिप्सी को बरामद कर लिया। आरोपी नशे का आदि है जिसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।
खबरें और भी हैं...