पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 2 पुलिसवालों ने ऐंठे 75 हजार रुपए; करंट लगाया, युवक ने जान दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृतक सोमदत्त। - Dainik Bhaskar
मृतक सोमदत्त।
  • मौत पहले बनाया वीडियो, बोला- दोनों पुलिसवालों ने बहुत परेशान
  • दोनों पुलिसवालों पर केस दजर् किया गया, विभागीय कार्रवाई के आदेश

संगरूर. पुलिसवालों से दुखी एक युवक ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए दो पुलिस कर्मचारियों को जिम्मेवार ठहराया है। वीडियो में सोमदत्त ने कहा कि पुलिसवाले उस पर पर्चा करने की धमकी देकर 75 हजार रुपए हड़प चुके हैं। उसे करंट तक लगाया गया। अब फिर उसे तंग कर रहे हैं, जिस कारण वह मरना चाहता है। ये लोग पहले भी दो-तीन लोगों पर झूठे मामले दर्ज कर चुके हैं। अब उसे भी डराया धमकाया जा रहा है।

आरोपी पुुलिसवालों पर केस दर्ज
डीएसपी सतपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता भीम सैन के बयानों पर हवलदार दलजीत सिंह व सिपाही हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड करने व विभागीय कारवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जा रहा है।

महिला से संबंध होने का झूठा केस बनाया था: पिता
बगुआणा बस्ती निवासी भीम सेन ने बताया कि उसका बड़ा बेटा विष्णु भगवान फौज में नौकरी करता है। छोटा बेटा सोमदत्त  (37) ड्राइवरी करता था। सीआई स्टाफ बहादर सिंह वाला में तैनात 2 पुलिस कर्मचारी उसे पिछले कई माह से परेशान कर रहे थे। दोनों कर्मचारी सोमदत्त के किसी महिला से संबंध होने का झूठा केस बनाकर 75 हजार रूपए ले चुके थे। डेढ़ माह पहले पुलिस कर्मचारी सोमदत्त को सीआई स्टाफ भी ले गए थे। वहां 2-3 दिन उससे मारपीट के साथ-साथ करंट भी लगाया गया। भीम सैन ने बताया कि बेटे ने अपनी इनोवा गाड़ी गिरवी रखकर हवलदार दलजीत सिंह व सिपाही हरमनप्रीत सिंह को दो किश्तों में 75 हजार रूपए दिए थे।
 

मौत से पहले दोस्त की दी सूचना
पिता ने बताया कि गुरुवार शाम साढे़ 7 बजे के करीब सोमदत्त घर से चला गया। रात 9 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ने उसे फोन कर जल्द घर लौटने के लिए कहा। रात 9 बजे के करीब सोमदत्त ने अपने दोस्त राजू को फोन कर बताया कि हवलदार दलजीत व सिपाही हरमनप्रीत उसे तंग परेशान कर रहे हैं, जिस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। वह तुरंत राजू के साथ बरनाला रोड से गुजरते सूए पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों उसे सिविल अस्पताल ले आए। जहां रात 2 बजे के करीब सोमदत्त की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...