मरम्मत के चलते आज बिजली बंद
पावरकाॅम की ओर से जरूरी रखरखाव के लिए 14 मार्च को 66 केवी ग्रिड सब स्टेशन एमईएस से चलते 11 केवी नामदेव रोड, भट्टी रोड फीडरों को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक के लिए बंद रखा जाएगा। एक्सईएन इंजी. गगनदीप सिंगला व एसडीओ इंजी. लोहित शर्मा ने बताया कि इससे भट्टी रोड, गणेशा बस्ती, पुखराज कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी, सराभा नगर, ठाकुर कॉलोनी, मेन गोनियाना रोड व आसपास का इलाका, प्रजापत कॉलोनी, अंबेडकर नगर, सैपल होटल के आसपास का एरिया व दिनेश नगर में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
वहीं 66 केवी ग्रिड सब स्टेशन सिविल लाइन से चलते 11 केवी सिविल लाइन फीडर व 11 केवी अर्बन फीडर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक के लिए बंद रख जाएगा। इससे 100 फुटी रोड, सिविल लाइन, कोर्ट कांम्पलेकस, सिविल कांम्पलेकस, डीसी दफ्तर, सरकारी राजिंदरा कॉलेज आदि इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
इसके साथ ही 66 केवी ग्रिड सब स्टेशन सिविल लाइन से चलते 11 केवी मेक्स
फीडर को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा। इससे मेक्स अस्पताल, सिविल अस्पताल, गुरु की नगरी, निर्वाण एस्टेट तथा अन्य आसपास का एरिया में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। इसके चलते लोगों को वैकिल्पक उपाय करने चाहिए ताकि उन्हें कोई मुश्किल पेश नहीं अाए।