कंडोम में नशीला पाउडर डालकर गुप्तांग में छिपा जेल पहुंचा कैदी, चेकिंग में पकड़ा
केंद्रीय जेल में नशा तस्करी में सजा काट रहे एक कैदी के गुप्तांग से सुरक्षा कर्मियों ने नशीला पदार्थ बरामद किया है। आरोपी कंडोम में नशीला पाउडर डालकर अपने गुप्तांग में छिपाकर पेरोल खत्म होने पर जेल पहुंचा था जो सीआरपीएफ की चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। जेल प्रबंधकों ने उक्त नशीला पाउडर थाना कैंट पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार उक्त पाउडर को जांच के लिए लैब भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार जगतार सिंह जो नशा तस्करी के मामले में दस साल की सजा काट रहा है और इस समय बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद है। वह 42 दिन की पेरोल पर गया था। शनिवार को उसकी पेरोल खत्म होने पर देर सांय जब जेल पहुंचा तो जेल में दाखिल होते ही उसकी चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान उसके गुप्तांग में सुरक्षा कर्मियों को कोई चीज छिपाई होने का शक होने पर उसके अच्छी तरह से तलाशी ली तो उसके गुप्तांग में एक कंडोम निकला। कंडोम में सफेद रंग का पाउडर बरामद हुआ है जो नशीला पाउडर बताया जाता है। अाराेपी ने गुप्तांग में कुछ अाैर ताे नहीं छिपाया, उसकी जांच के लिए उसे सरकारी अस्पताल भी ले गए। यहां डाक्टराें ने उसका चेकअप किया लेकिन कुछ अाैर नहीं मिला। केंद्रीय जेल बठिंडा के डिप्टी सुपरिटेंडेंट राहुल राजा ने बताया कि उक्त सफेद रंग का पदार्थ नशा है या कुछ और इसके लिए उन्होंने पुलिस को उक्त पाउडर सौंप दिया है जो 2-3 ग्राम था। कैंट पुलिस इस पाउडर को जांच के लिए लैब भेजेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।