पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुप्तांग में नशीला पाउडर छिपाकर जेल पहुंचा कैदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पैरोल से वापस जेल आए कैदी से मिले नशीले पाउडर के मामले में जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर थाना कैंट पुलिस ने आरोपी कैदी जगतार सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी नशा तस्करी के मामले में दस साल की सजा काट रहा है जो नशीला पाउडर गुप्तांग में छिपाकर जेल पहुंच गया था और जेल में तलाशी के दौरान पकड़ा गया।

पुलिस को भेजी शिकायत में सहायक सुपरिटेंडेंट जाेगिंदर सिंह ने बताया कि कैदी जगतार सिंह पुत्र दर्शन सिंह एनडीपीएस एक्ट के तहत केंद्रीय जेल बठिंडा में दस साल की सजा काट रहा है। कैदी जगतार सिंह को 42 दिन की पैरोल पर गया था, जोकि 7 मार्च शनिवार को खत्म होने के बाद जेल पहुंचा था। जब जेल के मुख्य एंट्री गेट पर तैनात जेल सुरक्षा कर्मियों द्वारा उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पीछे कुछ छिपा होने का शक हुआ। शक के आधार पर जब उसकी अच्छी तरह से तलाशी ली गई, तो उसकी गुदा से एक कंडोम निकाला, जिसमें सफेद रंग की तरह दिखने वाला नशीला पाउडर बरामद हुआ। जिसका वजन 1.13 ग्राम है, जिसे जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। वहीं मामले के जांच अधिकारी एसआइ बलदेव सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर आराेपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...