पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रो. विपन ने छात्रों को वैज्ञानिक पहुंच बनाने का किया आह्वान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महाराजा रंजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में मिशन इनोवेटिव पंजाब के तहत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2020 बड़े उत्साह से मनाया। नोबल पुरस्कार जीतने वाले सर सीवी रमन के अविष्कार रमन प्रभाव की खोज की याद में मनाए जाने वाले इस समारोह में आईआईटी दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर नामवर विज्ञानी विपन कुमार त्रिपाठी ने शिरकत की। प्यार व शांति का संदेश फैला रहे 72 वर्षीय प्लाज्मा भौतिक विज्ञानी प्रो. त्रिपाठी ने युवाओं को वैज्ञानिक स्वभाव बनाने को प्रेरित किया। उन्होंने रोजमर्रा जिंदगी में वैज्ञानिक काम की महत्ता को व्यवहारिक उदाहरण से साझा किए। दुनिया की हर चीज एक नियम की पालना करती है व विज्ञान का असल उद्देश्य इन नियमों को ढूंढना व इंसान के मन को समझने लायक बनाकर इंसान के लिए सकारात्मक इस्तेमाल करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को मौजूदा दृष्टिकोण में वैज्ञानिकों की भूमिका व जिम्मेदारी के बारे में बताया। वैज्ञानिकों की भूमिका मानव सभ्यता की तरक्की के लिए होनी चाहिए न कि इंसान विरोधी खोज, हथियारों के विकास व खोज आदि के लिए हो।

वीसी प्रो. मोहनपाल सिंह ईसर ने कहा कि विज्ञान को तर्कपूर्ण दलील से नियमित रूप में एकत्र किए ज्ञान के तौर पर परिभाषित किया जाता है। विज्ञान की सुंदरता यही है कि यह विरोध द्वारा प्रफुल्लित होती है। विज्ञान तर्कशील ज्ञान है और वैज्ञानिक स्वभाव प्रश्न की भावना दर्शाता है जिसमें तर्कशील प्रयास व रचनात्मकता की प्रक्रिया शामिल होती है। उन्होंने विज्ञान के विकास के लिए नई तकनीक को लागू करने पर जोर दिया। डीन रिसर्च विकास व भौतिक विज्ञान विभाग के मुखी डॉ. जसबीर सिंह हुंदल ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस वैज्ञानिकों के समर्पण, दृढ़ता व प्रयासों को याद करने का अवसर है। डॉ. रमन जैसे वैज्ञानिक रोल मॉडल होने चाहिए। इस दौरान क्विज व मौखिक प्रस्तुतियों समेत विभिन्न गतिविधियां करवाई गई जिसमें बड़ी संख्या में अध्यापकों, खोज विज्ञानों व विज्ञान विद्यार्थियों ने भाग लिया। जीजेडएससीसीईटी डायरेक्टर डॉ. सवीना बांसल, रजिस्ट्रार डॉ. आशीष बालदी समेत डायरेक्टर व डीन उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के नतीजों के अनुसार महिला इनोवेशन मुकाबले में डॉ. स्मृति ने पहला स्थान पाया जबकि गरिमा शर्मा व शिल्पा कुमारी क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर प्रस्तुति में पीयूष, सौरव गौतम व पंकज जबकि मौखिक प्रस्तुति में तरुणप्रीत, प्रदीप कुमार व अमृतपाल सिंह क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। रिसर्च मौखिक में कमलदीप कौर ने पहला व प्रिया ने दूसरा व बहस में शिवम कुमार पहले व जगमीत व साहिल दूसरे स्थान पर रहे।

होनहार विद्यार्थियों को शाबाशी देते डॉ. जसबीर सिंह हुंदल व अन्य।
खबरें और भी हैं...