ईपीएफ और बकाया डीए को लेकर पीआरटीसी पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन
पीआरटीसी पेंशनर्स एसोसिएशन की बुधवार को मासिक बैठक हुई। इस दौरान पेंशनर्स ने नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन भी किया। प्रधान बाली सिंह ने कहा कि 3 मार्च को जनरल बठिंडा व एमडी पटियाला को ज्ञापन सौंपे गए। उन्होंने कहा कि डिपू स्तर की मांगें जनरल मैनेजर जबकि पंजाब स्तर की मांगें एमडी पटियाला जल्दी मानकर लागू करे।
इनकी प्रमुख मांगों में पेंशनरों का ईपीएफ का बकाया, डीए की बकाया किश्तों का बकाया, सेवामुक्ति के बाद रिकवरी न डालना तथा रिकवरी वापस करना, जनवरी 2006 से पहले सेवामुक्त हुए पेंशनरों की पेंशन 2.26 के फार्मूले की बजाए 2.61 से फिक्स करना, जनवरी 2006 से 30 नवंबर 2011 तक सेवामुक्त हुए पेंशनरों के ग्रेड संशोधन करके पेंशन में बढ़ोतरी, टाइम टेबल में संशोधन, कच्चे कर्मचारी पक्के करना तथा पक्की भर्ती, विभाग में 100 नई बसें डालना, महिलाओं की आधी टिकट पर सफर का नुकसान सरकार मुआवजे के तौर पर विभाग को अदा करे, पेंशन से वंचित रहे पेंशनरों की पेंशन लगाई जाए, पंजाब सरकार 1 जनवरी 2004 से पुरानी पेंशन बहाल करे, पंजाब सरकार छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द लागू करे, मेडिकल भत्ता 500 रुपए प्रति महीना से बढ़ाकर 2000 रुपए किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पेंशनरों की ओर से किए जा रहे संघर्ष की वे पुरजोर हिमायत करते हैं। गुरबचन सिंह जस्सी, गुरतेज सिंह नंबरदार, सतपाल मौड़, चूड़ सिंह, युवराज शर्मा, गुरदीप सिंह, सुखदेव शर्मा, गुरचरण सिंह हरबंस सिंह आदि ने संबोधित किया।
बठिंडा में बस स्टंैड पर अपनी मागों को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए पेंशनर यूनियन के सदस्य।