- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda News Putting Chilli In The Eyes Of The Woman The Woman Fell While Snatching Money Escaped Leaving The Money
महिला की आंखों में मिर्ची डाल युवती पैसे छीन भागते हुए गिरी, पैसे छोड़कर फरार
दाना मंडी स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर एक अज्ञात युवती एक महिला की आंखों में मिर्ची डालकर पैसे छीनकर फरार हो गई। झपटमार महिला एक जंजीर में फंसकर गिर पड़ी और पैसे छोड़कर फरार हो गई। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अमरपुरा बस्ती की रहने वाली अमनदीप कौर ने बताया कि वह अपने भतीजे अवतार के साथ दाना मंडी स्थित एचडीएफसी बैंक में 9 हजार रुपये जमा करवाने आई थी। जब वह एटीएम मशीन के पास पहुंची, तो वहां पर पहले से मौजूद एक युवती ने अचानक उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी और उसके पैसे छीनकर भाग गई। भागते हुए लड़की बैंक के बाहर लगी जंजीर में पैर फंसने से टकराकर गिर पड़ी और पैसे वहीं छोड़कर फरार हो गई। अमनदीप ने बताया कि युवती के जीन्स टॉप पहना हुआ था। उसने जो मिर्ची उसकी आंखों में डालने के लिए फेंकी थी, वो उस पर नहीं पड़ी। उधर मौके पर खड़े प्रत्यक्षदर्शी जसविंदर सिंह ने बताया कि ये घटना उनके सामने हुई उन्होंने लड़की को पकड़ लिया था लेकिन लड़की ने धमकी दी कि वह अपने कपड़े फाड़ लेगी। वह डर गये और पीछे हट गए और लड़की फरार हो गई।
जानकारी देते हुए अमनदीप कौर।