पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीडब्ल्यूडी फील्ड व वर्कशाॅप वर्कर यूनियन ने धरना लगा किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| पीडब्ल्यूडी फील्ड व वर्कशाप वर्कर्स यूनियन ब्रांच सीवरेज बोर्ड की ओर से कार्यकारी इंजीनियर व उपमंडल इंजीनियर नंबर 3 पंजाब वाटर सप्लाई व सीवरेज बोर्ड मंडल नंबर दो के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रधान राजकुमार ग्रोवर ने कहा कि कोटफत्ता स्कीमों के मुलाजिमों की जनवरी से दो महीने का वेतन नहीं दिया जा रहा। सुखचैन सिंह, कुलविंदर सिंह सिधू, मक्खन सिंह खनगवाल, किशोर चंद, गुरदीप सिंह, राजवीर, दश्रन शर्मा व संदीप सिंह ने काह कि संबंधित जेई की ओर से रेवेन्यू का पैसा अन्य गैर जरूरी कामों पर बिल डालकर खर्च कर दिया गया है जिसकी वजह से वर्करों के वेतन में देरी की जा रही है। उन्होंने मांग उठाई कि पहले रेवेन्यू का फंड वेतन जारी की जानी चाहिए, बाद में मेंटेनेंस के अन्य खर्च डाले जाने चाहिए। उन्होंने एलान किया कि सीवरेज बोर्ड के फील्ड मुलाजिमों की मांगों संबंधी 18 मार्च को मुख्य कार्यकारी अफसर पंजाब वाटर सप्लाई व सीवरेज बोर्ड चंडीगढ़ क दफ्तर के आगे प्रदेश स्तरीय रोष रैली की जाएगी जिसमें बठिंडा से सैकड़ों वर्कर शामिल होंगे।
खबरें और भी हैं...