पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजाराम बांसल बने सेवा भारती के अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| सेवा भारती की अहम बैठक सोमवार को बैंगो दफ्तर में हुई। संस्था के प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा व फिरोजपुर विभाग के विभाग मंत्री अनिल अग्रवाल विशेष तौर पर पधारे। पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें राजा राम बांसल को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया जोकि पहले भी 6 साल से संस्था के महासचिव रह चुके हैं। उन्होंने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुभाष कोड़ा को महासचिव, जगदीश मंत्री को कोषाध्यक्ष चुना। बैठक में बैंगो के प्रधान रमणीक वालिया, रतन गर्ग, पीएन गर्ग, डॉ. शिवदत्त गुप्ता, कमल कुमार गर्ग, एसएल लाटिका, प्रमोद गोयल, शाम लाल गर्ग, एसके गर्ग, प्रेम सिंगला व दिनेश कांसल उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...