एथलेटिक मीट में राकेश व ज्योति ने जीता सर्वोत्तम खिलाड़ी का खिताब
महाराजा रंजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी कैंपस में ज्ञानी जैल सिंह कैंपस कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की 27वीं सालाना एथलेटिक मीट जोश-उल्लास से संपन्न हुई। मेकेनिकल इंजीनियरिंग के राकेश कुमार व एमएससी भौतिक विज्ञान की ज्योति ने बेस्ट एथलीट का खिताब हासिल किया जबकि ओवरहाल ट्राफी 2017 बैच ने जीती। विशेष मेहमान कैंपस डायरेक्टर डॉ. सवीना बांसल ने विजेताओं को सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक डांस से खिलाड़ियों में जोश भरा। स्पोर्ट्स प्रधान प्रो. सिकंदर सिंह ने आभार जताया।
100 मीटर रेस में राकेश कुमार, मनदीप सिंह, एमडी आसिफ हुसैन, 200 मीटर रेस में राकेश कुमार, नवजोत सिंह, रजत सिंह, 400 मीटर रेस में जसकिरत सिंह, सूरज कुमार व विक्की सिंह, 800 मीटर रेस में सूरज कुमार, गुरप्रीत राम व आशुतोष, 1500 मीटर रेस में सूरज कुमार, यादविंदर व मनप्रीत, 500 मीटर रेस में विश्वजीत सिंह, मनप्रीत सिंह व हेमंत, 10000 मीटर रेस में सत्यम कुमार, क्रांति कुमार व अर्पित राज, 110 मीटर हर्डल में रंजन कुमार, एमडी आसिफ हुसैन व आशुतोष, 400 मीटर हर्डल में रंजन कुमार, ओम शंकर व नितिन शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। वहीं शॉटपुट में उमाशंकर, आयुष दीक्षित व विशाल, जेवेलिन थ्रो में अरोग्या, सौरभ आनंद व हिमांशु, डिस्कस थ्रो में आयुष दीक्षित, विशाल व सौरभ आनंद, हैमर थ्रो में उमा शंकर, अंजनि कुमार व आयुष दीक्षित, लांग जंप में नितिन शर्मा, राकेश कुमार, नितिन ओझा, हाई जंप में किफायत उल्ला भट्ट, हरिओम कुमार, विशाल व शमशेर सिंह व ट्रिपल जंप में मनदीप सिंह, अक्षय व अनमोल क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
वूमेन कैटेगरी के नतीजे
100 मीटर रेस में ज्योति, डिंपल कौर, मनप्रीत कौर, 200 मीटर रेस में किरणजोत शर्मा, मनप्रीत कौर व वैशाली शापर, 400 मीटर रेस में किरणजोत शर्मा, डिंपल कौर व प्रीति कुमार, 800 मीटर रेस में शाइना ठाकुर, ओशिना, हिमांशी, 3000 मीटर रेस में मनप्रीत कौर, शाइना ठाकुर व सर्बजीत कौर क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। वहीं शाटपुट में रितिका पॉल, रितिका व महक जटाना, जेवेलिन थ्रो में राजवीर कौर, रितिका पाल, गुरप्रीत कौर, डिस्कस थ्रो में कुलविंदर कौर, रीतिका, शैफाली, लांग जंप में ज्योति, आयुषी शर्मा व राजवीर कौर, हाई जंप में कुलविंदर कौर, ज्योति व रमनदीप कौर, ट्रिपल जंप में आयुषी शर्मा, गुरप्रीत कौर व राजवीर कौर ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
एथलेटिक मीट की विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते विशेष मेहमान