राकेश बने सेवा भारती रामपुरा फूल के अध्यक्ष
रामपुरा फूल| सेवा भारती रामपुरा फूल की मीटिंग संस्था के संरक्षक लक्ष्मण दास गोयल की आयोजित की गई। जिसमें संस्था के प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा, प्रांतीय महासचिव अनिल मौड़ तथा फिरोजपुर विभाग के विभाग मंत्री अनिल अग्रवाल विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान संस्था की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें राकेश सिंगला को सर्वसम्मति दोबारा अगले तीन वर्ष के अध्यक्ष चुना गया