पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रमन, ममता, मीनाक्षी, सीमा,बीना, रुपिंदर, राणो को मिला वुमेन आफ बठिंडा अवार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को डायमंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से बठिंडा की आवाज नारी का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। विशेष मेहमान पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांता चावला व नामवर पंजाबी लोकगायिका गुरमीत बावा ने अपनी काबलियत की बदौलत मुकाम हासिल करके महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी 11 महिलाओं को सम्मानित किया। वहीं रूपिंदर बावा, रमन सेखों, ममता जैन, मीनाक्षी गुप्ता, सीमा गिरी, बीना गर्ग, जसविंदर राणो को वुमेन आफ बठिंडा अवार्ड से नवाजा गया। महिला दिवस को समर्पित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत, संगीत की महफिल सजाकर खूब आनंद उठाया। इस दौरान मेहंदी रचाने, श्रीमती बठिंडा के अलावा गायकी व कविता उच्चारण के मुकाबले में महिलाओं व युवतियों ने अपनी प्रतिभा का बेबाकी से प्रदर्शन किया। जजमेंट शालू गुप्ता, ममता जैन व रविंदर गुप्ता ने करके नतीजे सुनाए और विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में करतार सिंह जोड़ा, डॉ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. रजनी जिंदल, मीनाक्षी गुप्ता, बिंदर सुरतिया समेत शहर के गणमान्य नागरिकों ने समारोह का लुत्फ उठाया। समाजसेवी वीनू गोयल ने मेहमानों का स्वागत किया। प्रोग्राम के डायरेक्टर एमके मन्ना ने मेहमानों, प्रतिभागियों व सहयोगियों का आभार जताया। मंच संचालन परमिंदर कौर ने किया।

बठिंडा|प्रत्येक विशेष दिन को साइकिलिंग प्रमोशन को समर्पित करने की कड़ी में बठिंडा साइकलिंग ग्रुप ने इंटरनेशनल वुमेन डे के उपलक्ष्य में रविवार को वुमेन ऑन व्हील्स साइकिल राइड का आयोजन किया। जिसमें बीसीजी की 30 वुमेन राइडर समेत 40 युवतियां शहर के प्रमुख हिस्सों को कवर करके जोगर्स पार्क पहुंची। जोगर्स पार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें सभी लेडीज राइडर ने मिलकर तैयार किया केट काटा गया।

40 महिला राइडरों ने साइकिल पर शहर का राउंड निकाला

कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य मेहमान।
खबरें और भी हैं...