पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेडक्रॉस ने जागरूकता कार्यक्रम करवाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रेडक्रॉस भवन में कोरोना वायरस से बचाव संबंधी जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में संस्था के साथ जुड़े डॉ. आरएन महेश्वरी व रेडक्रॉस के फ‌र्स्ट एड मास्टर ट्रेनर नरेश पठानिया ने कोरोना वायरस फैलने के कारण, लक्षण व बचाव संबंधी सावधानियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके डॉ. आरएन महेश्वरी ने कहा कि नोबल कोरोना डिसीज एक विषाणु के कारण होता है जो कि सांस द्वारा एक प्रभावित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। उन्होंने बताया कि इसके लक्षणों में बुखार, खांसी व जुकाम या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। इससे बचने के लिए संक्रमित मरीज के साथ हाथ मिलाना, गले मिलना या किसी तरह का शारीरिक संपर्क नहीं करना चाहिए। बिना डॉक्टरी जांच से दवा नहीं लेनी चाहिए। फ‌र्स्ट एड ट्रेनर नरेश पठानिया ने नौजवानों से अपील की कि कोरोना वायरस से डरने की नहीं इस बीमारी के बारे में जानकारी लेकर बचाव करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि बचाव के लिए छींकने या खांसते समय मुंह ढक कर रखना चाहिए। हाथ मिलाने से परहेज करना चाहिए। प्रभावित व्यक्तियों से एक मीटर की दूरी बनाकर रखें, हाथों को अच्छी तरह धोना चाहिए। अपने आपको, अपने परिवार व समाज को कोरोना से बचाने के लिए निजी साफ सफाई संबंधी नियमों की पालना करें व बचाव संबंधी जानकारी दूसरे लोगों तक भी पहुंचाए ताकि सभी संक्रमण से बचे रहे।

जानकारी देते डॉ. आरएन महेश्वरी व रेडक्रॉस के फ‌र्स्ट एड मास्टर ट्रेनर नरेश पठानिया।
खबरें और भी हैं...