पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दे रिफाइनरी : विधायक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| तेल शोधक कारखाने के लिए पाइप लाइन बिछाने के अधीन आ रही जमीन के मालिकों के साथ आम आदमी पार्टी से तलवंडी साबो के विधायक प्रो. बलजिंदर सिंह ने शुक्रवार को डीसी बी श्रीनिवासन से मुलाकात की। प्रो. बलजिंदर कौर ने गांव बाघा, रामसर, तरखानवाला, रामां, सुखलधी, बंगी, रघु बंगी, मलवाला, दूनेवाला, भगवानगढ़ आदि किसानों को उनकी जमीनों का उचित मुआवजा दिलाने का मसला रखा। प्रो. बलजिंदर कौर ने बताया कि तेल शोधक कारखाने के लिए इन गांवों की जमीनों से पाइप लाइन बिछाई जानी है, इसके मुआवजे संबंधी इन किसानों को कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि तेल शोधक कारखाना की ओर से किसानों की इन मांगों की ओर ध्यान न दिया गया तो आम आदमी पार्टी संघर्ष करेगी। इस दौरान आप मीडिया इंचार्ज राकेश पुरी, वरिष्ठ नेता नछतर सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान हाजिर रहे।
खबरें और भी हैं...