पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
संगरूर/सुनाम(भूपेंद्र सुनामी). संगरूर जिले के कस्बा सुनाम में एक घर की छत गिर जाने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। घटना शनिवार आधी रात की है, जब अचानक छत ढह जाने से नीचे सोया मजदूर का परिवार दब गया। घटना में दंपत्ति और दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं 3 अन्य सदस्य घायल हो गए हैं। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान दीपक कुमार (32), जाह्नवी (28) सहित दो बच्चे बब्बी (10) और नवी (8) के रूप में हुई है।
सुनाम रेलवे स्टेशन के सामने इंदिरा बस्ती में बलवीर कुमार नाम का युवक एक कमरे में अपने परिवार के साथ रह रहा था। ठंड में वह अपनी पत्नी और ससुराल से आई बेटी के साथ छत पर तंबू लगाकर सोया हुआ था। जबकि उसका बेटा और बहू दो बच्चों सहित कमरे में सोए हुए थे। घर की छत पुरानी होने की वजह से वह अचानक गिर गई। इससे कमरे में सो रहे दीपक कुमार, उसकी पत्नी और उनके 2 बच्चे मलबे में नीचे दब गए। वहीं कई और घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस समेत अन्य लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने चारों को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा बलवीर कुमार, उसकी पत्नी कृष्णा और बेटी रेखा का उपचार चल रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.