पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवतियों को बताए घरेलू गैस इस्तेमाल के सेफ्टी टिप्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा|प्यारे लाल करनैल सिंह मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट में अमर संस एचपी गैस एजेंसी की ओर से वीरवार को एलपीजी पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 100 युवतियों ने शिरकत की। एजेंसी के संचालक सतपाल ने युवतियों को घरेलू गैस के इस्तेमाल के सेफ्टी टिप्स बताए। उन्होंने प्रत्येक उपभोक्ता को आईएसआई मार्का सामान इस्तेमाल करने व गैस स्टोव को साफ-सुथरा रखने को प्रेरित किया। वहीं रसोई में कुकिंग करते वक्त कॉटन एप्रेन पहनने और सेफ्टी टिप्स फॉलोअप करने का आह्वान किया। गैस रिसाव होने पर बिजली के उपकरण न तो स्विच आफ करें न ही ऑन करें। खिड़कियां-दरवाजे खोलकर गैस रेगुलेटर अच्छी तरह से बंद कर दें और गैस सिलेंडर पर सेफ्टी कैप चढ़ा दें। गैस सप्लाई ट्यूब को समय-समय पर बदलते रहें। ट्रस्ट के ऑनरेरी डायरेक्टर नरिंदर कुमार बस्सी ने गैस सिलेंडर में आग लगने की सूरत में काबू पाने का मॉक ड्रिल करके दिखाया गया। मॉक ड्रिल में डिप्टी डिविजनल वार्डन कमल दत्त शर्मा, अध्यापक एवं विद्यार्थियों ने शिरकत की।
खबरें और भी हैं...