पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमआरएसपीटीयू के 30 विद्यार्थियों का नामवर कंपनियों में चयन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा|एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव में महाराजा रंजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के 30 विद्यार्थियों को नामवर कंपनियों ने नौकरी के लिए चुना। टॉपर कंपनी ने सीएसई की रिचा यादव, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के साहिल गर्ग व सरताज सिंह को एकेडमिक सलाहकार के तौर पर 7 लाख रुपए सालाना पैकेज से भर्ती किया। वहीं एमबीए के लक्षदीप सिंह को 5.16 लाख के सालाना पैकेज से पिन क्लिक की ओर से प्रोपर्टी सलाहकार के तौर पर चुना। वहीं जस्ट डायल प्रा.लि. कंपनी ने बीटेक व एमबीए के 24 विद्यार्थियों को प्रमाणित इंटरनेट सलाहकार के तौर पर चुना। वहीं दो विद्यार्थी तानया गर्ग व सोनाक्षी की सीईटीपी में आकर्षक पैकेज पर प्लेसमेंट हुई।
खबरें और भी हैं...