पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिगरेट सेवन रोकने में महिलाओं के योगदान विषय पर सेमिनार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| सरकारी राजिंदरा कॉलेज में प्रिंसिपल ज्योति प्रकाश की अगुवाई में एनएसएस विभाग की ओर से रेड रिबन क्लब की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नो स्मोकिंग डे मनाया। सेमिनार में सिगरेट पीने को रोकने के लिए औरतों का योगदान विषय पर चर्चा की गई। प्रोग्राम अफसर प्रो. गुरशरण कौर चीमा ने दिनेश नंदी की लिखी आधुनिक नारी कविता पढ़ी। प्रो. गुरजीत सिंह मानशाहिया ने समाज में औरत की भूमिका के बारे में बताया जबकि प्रो. बलवीर कौर गिल ने वालंटियरों को सिगरेट का सेवन रोकने में महिलाओं के योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वालंटियर मनप्रीत सिंह, जश्नप्रीत कौर व किरणजीत कौर ने महिला की समाज को स्मोकिंग रहित बनाने में भूमिका पर विचार पेश किए। प्रोग्राम अफसर प्रो. सुलतान सिंह ने आभार जताया।
खबरें और भी हैं...