शिक्षा का जिंदगी में महत्व पर कराया सेमिनार
बठिंडा|गुरु कशी यूनिवर्सिटी की ओर से इंजी. हरपाल सिंह की अगुवाई में कुलवंत जोशी मेमोरियल स्कूल व सरकारी सीसे स्कूल रूपाणा में शिक्षा का जिंदगी में महत्व विषय पर सेमिनार कराया गया। मुख्य वक्ता डीन डॉ. ममता राय ने विद्यार्थियों को बताया कि शिक्षा के बिना आदमी जिंदगी में अधूरा है तथा वर्तमान के प्रतियोगिता के युग में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक जानकारी होना बेहद जरूरी है। शिक्षा अनुशासन व सलीके से जीना सिखाती है तथा आदमी से इंसान बनाती है। शिक्षा आदमी का तीसरा नेत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्स, उनकी योग्यता व रोजगार के क्षेत्र में उसकी संभावना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को रोजगार में सहायक विषयों व कोर्स के बारे में बताया। सेमिनार में जगदीप कौर का विशेष सहयोग रहा।