गोशाला में हरे चारे की ट्राली भेजी
बठिंडा। समाजसेवी संस्था आसरा वेलफेयर सोसायटी की ओर से गांव हररायपुर में स्थित सरकारी गौशाला में गोवंश के लिए दानी सज्जन अमृत लाल, संजीव कुमार, भोलू सिरकी बाजार वालों के सहयोग से 24 क्विंटल 65 किलो हरे चारे की ट्राली गौशाला में भेजी गई। इस मौके संस्था संस्थापक रमेश मेहता ने दानी सज्जन का धन्यवाद किया। इस मौके समाजसेवी लाली सिंह आदि उपस्थित थे।