पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहीद सुखदेव थापर हाउस ने जीता बॉलीवाल मुकाबला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| एसएसडी कॉलेज आफ प्रोफेशनल स्टडीज में तीन दिवसीय तीसरी सालाना स्पोर्ट्स मीट करवाई गई। शारीरिक शिक्षा विभाग के मुखी प्रो. सुखपाल कौर की ओर से करवाई स्पोर्ट्स मीट में प्रिंसिपल डॉ. राजेश सिंगला ने उद्घाटन करके मार्च पास्ट की सलामी ली। वहीं विजेता टीमों व खिलाड़ियों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। शहीद उधम सिंह हाउस व शहीद सुखदेव थापर हाउस के बीच बॉलीवाल का फाइनल मैच खेला गया। कड़े मुकाबले में शहीद सुखदेव थापर हाउस की टीम 3 अंकों से विजयी रही। वहीं बैडमिंटन सिंगल्स व डबल्स ब्वायज-गर्ल्स के मुकाबले चार हाउस के बीच हुए जिनमें शहीद भगत सिंह हाउस के मेंबर मुस्कान ने सिंगलस, गोरा कौर व जगतार कौर ने डबल्स बैडमिंटन में तथा अभिषेक व करणवीर की टीम ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
खबरें और भी हैं...