पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से मिले शैलर संचालक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| राइस मिलर्स एसोसिएशन का शिष्टमंडल केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से उन्हें दिल्ली स्थित उनके आफिस में मिला और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल का नेतृत्व करते भुच्चो अकाली दल के शहरी प्रधान प्रिंस ने शैलर मालिकों को आ रही दिक्कत के बारे में विस्तृत चर्चा की। शैलर मालिकों के मसले पर गंभीरता दिखाते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत फोन करके इनके समाधान के निर्देश दिए। वहीं कवर्ड गोदाम से गेहूं की मूवमेंट करके वहां 2019-20 का चावल स्टाक लगवाने की हिदायत दी। नई पॉलिसी से भुच्चो ही नहीं बल्कि बठिंडा व मानसा के शैलर मालिकों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। शिष्टमंडल में शामिल प्रिंस, प्रो. जोगिंदर सिंह ईशु सिंगला, रोहित कांसल, पंकज बांसल, विजय कुमार ने आभार जताया।
खबरें और भी हैं...