सालासर से बालाजी की ज्योति लाकर शोभा यात्रा निकाली
बाला जी प्रचार मंडल की तरफ से हर साल की तरह इस बार भी सालासर धाम (राजस्थान) से बाला जी महाराज की ज्योति लाकर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा ढोल बाजों के साथ स्थानीय गांधी नगर से शुरू होकर शहर के अलग अलग बाजारों में होती हुई स्थानीय गीता भवन में पहुंची। मंडल के मैंबर राजू पवार ने बताया कि मंडल की तरफ से 15वीं बार ज्योति लाकर सरबत के भले के लिए बाला जी महाराज का जागरण करवाया गया है। जागरण दौरान गंगानगर से भजन गायक सुनीता बागड़ी और संतोष गर्ग बठिंडा वाले बाला जी का गुणगान करेंगे और ज्योति प्रचंड की रस्म संत राम नारायण गिरी जी महाराज और पूजा की रस्म नरेश तांगड़ी की तरफ से निभाई जायेगी। इस मौके मंडल के मैंबर बलदेव कांसल, अशोक गर्ग, राजू पवार, शाम लाल, रवि चौधरी, नीरज गर्ग, तरुण गर्ग, वरुण मंगला के अलावा नगर कौंसिल रामपुरा फूल के पूर्व प्रधान सुनील बिट्टा, हैपी बांसल, सुरजीत सिंह कंडा, पंचायती धर्मशाला के प्रधान अमनदीप शर्मा, रिंकू आदि उपस्थित थे।
बाला जी प्रचार मंडल की तरफ से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।