पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इलाज के दौरान बीमार युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा| सहारा जनसेवा की ओर से दो दिन पहले संस्था वर्कर गौतम गोयल ने रेलवे स्टेशन के नजदीक माल गोदाम रोड के नजदीक पड़े एक युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मरीज का उपचार शुरू किया। इलाज कर रहे डाक्टरों के अनुसार उक्त युवक टीबी की बीमारी से ग्रस्त था। समय पर उपचार न होने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। जिसकी शुक्रवार सुबह इलाज दौरान मौत हो गई। सहारा वर्करों के अनुसार मृतक की पहचान अजय कुमार वासी पटियाला के तौर पर हुई, वह पटियाला से बठिंडा इलाज के लिए आया था, मृतक बेसहारा था। सहारा वर्करों ने इस संबंधी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने सहारा वर्करों की मदद से शव मोर्चरी में सुरक्षित रख दिया है।
खबरें और भी हैं...