पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंगला व मेयर नाथ ने शहर में 5 साल के विकास कार्य गिनाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बठिंडा|शिअद हलका इंचार्ज सरूप सिंगला तथा मेयर बलवंत राय नाथ ने प्रेस वार्ता में कहा कि 10 साल के कार्यकाल में शिअद-भाजपा पार्टी ने बठिंडा के विकास में कोई कमी नहीं रखी तथा पिछले 5 साल में ही 461.50 करोड़ के विकास निगम ने करवाए हैं जबकि कांग्रेस सरकार से बहुत कम ग्रांट मिली है। वहीं निगम की अर्बन मिशन की 16 करोड़ की ग्रांट इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को दे दी गई। सिंगला ने दावा किया शिअद-भाजपा पुन: मेयर पद पर काबिज होंगे, लेकिन कांग्रेस चुनाव से भाग रही है। मेयर नाथ ने कहा कि उन्हें भाजपा के सी. डिप्टी मेयर तरसेम गोयल व डिप्टी मेयर गुरविंदरपाल कौर मांगट सहित सभी का पूरा सहयोग मिला है।
खबरें और भी हैं...