पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशीले पदार्थों समेत छह लोगों को किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मानसा| जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से एक गाड़ी व एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। थाना भीखी की पुलिस ने गश्त के दौरान आल्टो कार सवार दो लोगों मनोज कुमार व केवल कृष्ण वासी बुढलाडा को 6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना सिटी बुढलाडा की पुलिस ने बाइक सवार रजत पराशर व अखिल गोयल वासी दोनों बुढलाडा को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। रजत के खिलाफ पहले भी तीन केस दर्ज हैं। थाना भीखी की पुलिस ने शिवपाल सिंह वासी भीखी को 520 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा। सदर बुढलाडा की पुलिस ने तेजा सिंह वासी बीरोके कलां को 100 नशीली गोली के साथ काबू कर किया।
खबरें और भी हैं...