श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन 15 मार्च से
श्री कृष्ण प्रेम सरोवर संकीर्तन मंडल की ओर से दो दिवसीय 74 वां श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन 15 व 16 मार्च से कराया जा रहा है। गोनियाना रोड पर स्थित श्री कृष्ण प्रेम सरोवर कुटिया गुफा वाली में होने वाले संकीर्तन सम्मेलन में संत स्वामी ज्ञानदेव सिंह जी महाराज की अध्यक्षता में श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन 15 मार्च दिन रविवार व 16 मार्च दिन सोमवार को संकीर्तन एवं प्रवचन के अलावा अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।