श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में श्री रामायण पाठ शुरू
भुच्चो मंडी| वार्ड नंबर 1 दशमेश नगर में स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में बाबा संजय गांधी के नेतृत्व में अखंड रामायण, पाठ व हवन यज्ञ प्रारंभ किए गए। इस दौरान इलाके के भारी गिनती श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका और श्री रामायण पाठ सुना। बाबा संजय गांधी ने बताया कि 10 मार्च को सुबह 9 बजे श्री बालाजी मेहंदीपुर मंदिर का नींव पत्थर रखा जाएगा और 10 बजे इलाके की सुख शांति व समृद्वि के लिए पूर्ण आहुति डाली जाएगी और भंडारा लगाया जाएगा।