विद्यार्थियों ने सेंटर आॅफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूटस का दौरा किया
बठिंडा| मालवा कॉलेज के बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों को सेंटर आॅफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स मंगेआना का भ्रमण कराया गया। डायरेक्टर डॉ. बीएस छिल्लर, प्रो. होशियार सिंह, प्रो. प्रेम सिं,ह प्रो. अमनदीप कौर, निशा व बलजीत कौर के नेतृत्व में शैक्षिक भ्रमण पर गए विद्यार्थियों ने फलों के पौधे लगाने, नर्सरी तैयार करने व केंचुआ खाद बनाने की जानकारी हासिल की। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. नरिंदर सिंह ने आधुनिक तकनीक वाले ग्रीन हाउस व रिसर्च फार्म के बारे में भी जानकारी दी।