पाक में गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व मनाने जाने वाले पासपोर्ट जमा कराएं
अमृतसर | शिराेमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व औैर महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के मौके पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारों के दर्शन लिए जत्थे भेजे जाएंगे। कमेटी ने जत्थों में जाने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं से 20 मार्च तक पासपोर्ट जमा करवाने काे कहा है। कमेटी के प्रवक्ता कुलविंदर सिंह रमदास ने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व व महाराजा रणजीत सिंह की बरसी मनाने लिए जत्थे हर साल भेजे जाते हैं। इस बार भी भेजे जाने वाले जत्थों में जाने वाली संगत काे पासपोर्ट जमा करवाने काे कहा गया है। पासपोर्ट के साथ पहचान पत्र व संबंधित हल्का मेंबर की सिफारिश राशन कार्ड, अधार कार्ड व वाेटर कार्ड की कापी जमा करवानी हाेगी।