सास बहु को घेरकर की मारपीट, पांच नामजद
बठिंडा| थाना फूल के अधीन पड़ते गांव घंडाबन्ना में एक सास बहु को घेरकर उनके साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सगे भाईयों समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना फूल पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बिंदर कौर प|ी मल्ल सिंह निवासी घंडाबन्ना ने बताया कि बीती 4 मार्च को उन्हीं के गांव में रहने वाले सुखविंदर सिंह, बलदेव सिंह, रजिंदर काैर, करनैल सिंह पुत्र बाघ सिंह तथा सीरा सिंह वासी घंडाबन्ना ने मिलकर उसे तथा उसकी बहु सुखदीप कौर को बीच रास्ते में घेर लिया। जब उन्होंने आरोपियों का विरोध करना चाहा तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की जिससे वे दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मारपीट की वजह दोनों पक्षों में पुराना झगड़ा चल रहा था।