पत्नी के चरित्र पर शक करता था, तेजधार हथियार से काटा
बठिंडा|जिले के गांव कोटभारा में एक व्यक्ति ने अपनी प|ी के चरित्र पर शक करते हुए उसे तेजधार हथियार से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान की हालत में महिला कर्मजीत कौर को गांव वासियों ने सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी पति बलजीत सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इरादा कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में मक्खन सिंह ने बताया कि उसका जीजा बलजीत सिंह प|ी कर्मजीत कौर के चरित्र पर पिछले कुछ समय से संदेह करता आ रहा था। जिसको लेकर शनिवार को भी उक्त दंपति में झगड़ा हो गया और गुस्साए बलजीत ने अपनी प|ी को तेजधार हथियार से काट दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। गांव वासियों ने घायल महिला को सिविल अस्पताल बठिंडा पहुुंचाया। थाना कोटफत्ता के सब इंस्पेक्टर मनजीत सिंह का कहना था कि पीड़िता के भाई के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है।