पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अबोहर. गांव किल्लियांवाली के सरकारी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना खुईयांसरवर की पुलिस ने करीब डेढ़ महीने के बाद आरोपी अध्यापक को देहरादून से गिरफ्तार किया। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी अध्यापक को पूछताछ के लिए 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी अध्यापक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई हथकंडे अपना चुकी थी।
कई बार उसकी तालाश के लिए छापेमारी भी की। क्षेत्र के संगठनों ने पारिवारिक सदस्यों के साथ दो बार डीएसपी कार्यालय का घेरकर धरना भी दिया था। जांच अधिकारी डीएसपी राहुल भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर अध्यापक साहिल अरोड़ा के खिलाफ डेढ़ माह पहले दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। छात्रा के परिवार ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को 10 दिन का समय दिया था। पुलिस रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ करेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.