अध्यापक दल पंजाब ने की लाठीचार्ज की निंदा
बठिंडा| अध्यापक दल पंजाब की बठिंडा इकाई की एक मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए जगतार सिंह बाठ ने पटियाला में हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। जगतार बाठ की अध्यक्षता में समूह ब्लाक प्रधानों के सचिव शामिल हुए। बाठ ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है तथा बेरोजगारों को रोजगार देने के वायदे करने वाली सरकार आज अंधाधुंध लाठीचार्ज करवा युवा अध्यापकों की पिटाई करवा रही है तथा डंडे के जोर पर अध्यापकों की आवाज नहीं दबाई जा सकती। मीटिंग में गुरमेल सिंह सिद्धू, मनमुख जीत सिंह पूहला, भोला सिंह, रमेश सिंह, बलजिंदर सिंह पूहला, परमजीत तलवंडी, हरमंदर पीटीई, बलराज सिंह, रेशम सिंह, प्रीतम सिंह, जसवीर सिंह, नवतेज सिंह, रमेश कुमार आदि शामिल हुए।