गांव बुर्ज महिमा में गलियों व नालियों की हालत खराब
बठिंडा| गांव बुर्ज महिमा के लोगों ने गांव की गलियों व नालियों के कच्चा होने से लोगों को आ रही परेशानी को लेकर आवाज उठाई है। इस बाबत जानकारी देते हुए गांव निवासी दर्शन सिंह ने कहा कि गांव में गुरुद्वारा साहिब को जाने वाले मुख्य रास्ते पर वैसे ही नालियों ओवरफ्लो होकर गंदा पानी वहां इकट्ठा होता रहता है, लेकिन बारिश होने से यहां की हालत ओर खराब हो चुकी है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि गांव की नालियों व सड़कों को जल्द दुरुस्त करवाया जाए।