पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गांव रामपुरा में एक खेत से किसान की संदिग्ध हालत में लाश मिली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामपुरा फूल| गुरुवार देर सायं लापता हुए गांव रामपुरा निवासी किसान की शुक्रवार सुबह खेत से संदिग्ध हालत में लाश मिली। मिलने का समाचार मिला है। गांव रामपुरा निवासी रणजीत सिंह उर्फ जीत चहल (42) पुत्र दिलबाग सिंह गुरुवार सायं 7:30 बजे के अपने घर से चला गया। इस दौरान वह अपना मोबाइल घर पर ही भूल गया। काफी देर तक घर वापस न आने पर पारिवारिक सदस्यों द्वारा आसपास के लोगों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई। रात भर तलाश करने के बाद शुक्रवार सुबह उसके खेत के समीप स्थित एक अन्य खेत में उसकी लाश पड़ी मिली। मृतक के चचेरे भाई गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। जांच अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि मृतक की प|ी गुरजीत कौर के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।
खबरें और भी हैं...