31 तक रेस्टोरेंट बंद करने के फैसले को बताया हास्यास्पद
बठिंडा|ंजाब सरकार की ओर से कोरोना वायरस से बचाव को उठाए जा रहे एहतियाती कदमों के तहत पंजाब के सभी रेस्टोरेंट को 31 मार्च तक बंद करने के फैसले को होटल एसोसिएशन ने हास्यास्पद बताया है। प्रधान सतीश अरोड़ा ने कहा कि सीएम का ऐसा आदेश लोगों में खौफ पैदा करने वाला है, डर कर भार जागना या बंद करना किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। सरकार इससे निपटने के पुख्ता इंतजाम करे, आम जनता को जागरूक करे न कि डराकर घर में दुबकने को मजबूर कर दे। खाना प्रत्येक नागरिक की जरूरत है, रेस्टोरेंट बंद कर दिए जाएंगे तो हजारों यात्रियों व बाहरी लोगों को खाने की परेशानी खड़ी होगी।