- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bhucho Mandi News The Demand Of The Release Of Salary From The Finance Minister The Condition Of The Local Bodys Workers On The Non Payment Of Salary
वेतन न मिलने पर लोकल बाॅडीज मुलाजिमों का हाल-बेहाल, वित्तमंत्री से वेतन जारी करने की मांग
मानसा| पंजाब की कुछ नगर कौंसिलों व नगर पंचायतों को छोड़कर अधिकतर नगर कौंसिलों/पंचायतों के मुलाजिमों को काफी समय से वेतन ना मिलने के कारण हालत काफी दयनीय हो चुकी है और यह मुलाजिम मानसिक तौर पर परेशान रहने लग गए हैं। पंजाब म्यूनिसिपल वर्कर्स यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष जनकराज मानसा ने चिंता जाहिर करते हुए स्पष्ट किया कि नगर कौंसिल भुच्चो मंडी जिसके मुलाजिमों को 11 महीनों से वेतन नहीं मिला, नगर पंचायत हंडियाया के मुलाजिम, जिनको पांच महीने से वेतन नहीं मिला और इस तरह बहुत सी नगर कौंसिलों/पंचायतों के मुलाजिम, जिनको पिछले 3-3 महीनों से वेतन नहीं मिला और मुलाजिमों का कम से कम 1 साल से पीएफ जमा नहीं हो रहा और रिटायरमैंट होने पर बहुत कम रकम देकर घर भेज दिए जाते हैं और इन मुलाजिमों की निगाह सरकार द्वारा भेजी जाती जीएसटी की रकम व एक्साइज की रकम की ओर ही रहती है लेकिन सरकार द्वारा पिछले समय दौरान यह रकम भी समय पर नहीं भेजी जाती, जिस कारण मुलाजिमों की मानसिक परेशानी और बढ़ जाती है। उक्त नेता ने वित्त मंत्री पंजाब मनप्रीत सिंह बादल से पुरजोर मांग की है कि पिछले समय की जीएसटी की रकम जो ड्यू बनती है और एक्साइज की रकम तुरंत जारी की जाए और भविष्य में जीएसटी व एक्साइज ड्यूटी की रकम समय पर भेजी जाया करे ताकि प्रभावित मुलाजिमों को कोई राहत मिल सके।