विभिन्न हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाया
बठिंडा| विभिन्न हादसों में घायल लोगों को सहारा जन सेवा वर्करों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय बीबी वाला रोड पर डीएवी काॅलेज के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। सूचना प्राप्त होते ही सहारा वर्कर मौके पर पहुंचे और घायल बाइक सवार मक्खन सिंह और विजय कुमार को अस्पताल पहुंचाया। अमरीक सिंह रोड पर तेज रफ्तार की कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। सिरकी बाजार के नजदीक मुल्तानिया पुल के नीचे बाइक सवार अचानक डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। जिसे संस्था वर्करों ने अस्पताल पहुंचाया।