इनरव्हील क्लब ने मेहनतकश महिलाओं को किया सम्मानित
बठिंडा| इनरव्हील क्लब बठिंडा सेंट्रल की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अति विशिष्ट अंदाज में मनाया गया। शानदार समारोह के दौरान घरों में काम करके कठिन आर्थिक हालातों के बीच परिवार व बच्चों का भरण-पोषण करने वाली 20 महिलाओं को सम्मानित करके उनका उत्साह बढ़ाया। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी दिया व शाल देकर सम्मानित किया गया। केक काटकर प्रधान अंजू सिंगला व सचिव वेदमनी भारद्वाज ने इन महिलाओं को समाज के लिए मिसाल बताते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का आह्वान किया। अमित गर्ग व डॉ. श्रेष्ठा अग्रवाल ने मंच संचालन करते हुए हरेक महिला को प्रोत्साहन देते हुए अपनी बात कहने के लिए प्रेरित किया।