संस्था ने दो जरूरतमंदों को ट्राइसाइकिल दीं
बठिंडा| आसरा वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से दानी सज्जन दर्शन सिंह वालिया व उनके बेटे सुखपालजीत सिंह वालिया ने दो जरूरतमंद दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल मुहैया करवाई गई। इस मौके संस्था संस्थापक रमेश मेहता ने बताया कि गांव ख्याली वाले की रहने वाली जसवीर कौर जो कि 85 प्रतिशत विकलांग थी आैर गांव नसीबपुरा के गुलजार सिंह जो 75 प्रतिशत विकलांग हैं को ट्राइसाइकिल मुहैया करवाई गई। इस मौके पर संस्था सदस्य अजय धुन्नीके, परमजीत मेहता, सरताज सिंह आदि हाजिर थे।