रूई बाजार में तेजी पर बड़े उछाल की संभावना कम, रूई भाव ~100 बढ़े
उत्तरी क्षेत्रीय राज्यों की मंडियों में शनिवार तक लगभग 58.24 लाख गांठ कपास की पहुंची है। अब तक आई कुल आमद में पंजाब में 8,16200 गांठ, हरियाणा 21,10,2500 गांठ, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सर्कल 15,51,200 गांठ व लोअर राजस्थान भीलवाड़ा क्षेत्र में 13,54,100 गांठ कपास आई है। इस हफ्ते बेमौसमी बारिश के कारण मंडियों में कपास की आमद काफी कम रही। रूई कारोबारी कंपनी डीडीएंड कंपनी मुंबई के अनुसार 29 फरवरी तक सीसीआई ने उत्तरी क्षेत्रीय राज्य पंजाब में 2,35000 गांठ कपास, हरियाणा 2,62,000 गांठ, श्रीगंगानगर सर्कल 2,10,000 गांठ व लोअर राजस्थान 30,500 गांठ का नरमा एमएसपी पर खरीदने की सूचना है व सीसीआई की उपरोक्त राज्यों में लगातार खरीद जाती है। रूई कारोबारी डीडीएंड कंपनी बठिंडा शाखा के सतीश शर्मा के अनुसार फरवरी माह में अंत पंजाब में 30,000 गांठ, हरियाणा 25000 गांठ, श्रीगंगानगर 75000 गांठ व लोअर राजस्थान में 1 लाख अनसोल्ड कपास जिनरों व ट्रेडर्स के पास है, जबकि मल्टीनेशनल कंपनी (एमएनसी) के पास अनसोल्ड स्टॉक पंजाब 4500 गांठ व श्रीगंगानगर सर्कल में 40,000 गांठ होने का अनुमान है। इस दौरान ही बाजार जानकारों ने बताया कि रूई बाजार में तेजी का रुख चल रहा है। एक हफ्ते में रूई भाव 90-100 मन बढ़ गई हैं। शनिवार भी भाव बढ़कर हनुमानगढ़ 4030 व 4040 रुपए मन, भुना 4035 रुपए, जगरावं 4040 रुपए, चरखीदादरी 4030 रुपए, फतेहाबाद 4040 रुपए व महम 4033 रुपए मन थोड़ा-थोड़ा कारोबार रहा। आगामी मई-जून में रूई भाव 4600-4700 रुपए मन बन सकते हैं।