पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • Bathinda News The Same Condition Of Pits Underbridges And Overbridges On The Roads Of Corporation Pwd And National Highways In Bathinda

बठिंडा में निगम, पीडब्ल्यूडी व नेशनल हाईवे की सड़कों पर पड़े गड्ढे, अंडरब्रिज और ओवरब्रिजों का भी यही हाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर बठिंडा में इस समय शायद ही कोई सड़क ऐसी होगी जहां छोटे-बड़े गड्‌ढे मौजूद नहीं हों, लेकिन गड्ढे होने पर शुरू में ही रिपेयर करने की बजाए उन्हें यूं ही टूटने के लिए छोड़ने के चलते आज यह सड़कें बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं जिसके लिए शहर की सड़कों की रिपेयर को नगर निगम व पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) संगरूर के अधिकारी मानसा अंडरब्रिज की रिपेयर शुरू करने की बात कह रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शहर की मुख्य सड़कों बीबी वाला रोड व भागू रोड की रिपेयर को पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) बठिंडा के अधिकारी टेंडर के लिए अभी एस्टीमेट तैयार करने की बात कह रहे हैं। ऐसे में बारिश होने तक शहर की जनता सड़कों पर चलते समय खुद ही सावधानी रखकर चले तो ज्यादा मुफीद रहेगा।

भास्कर द्वारा वीरवार को बठिंडा से गांव बादल जाती वीवीआईपी रोड की दयनीय हालत का जिक्र करने के बाद यह जान लेना भी जरूरी है कि शहर की अधिकांश सड़कों के अलावा अंडर व ओवरब्रिजों के हालात भी करीब-करीब ऐसे ही हो रहे हैं, लेकिन इनकी रिपेयर को शुरू में जिम्मेदार तंत्र द्वारा कोई तरजीह नहीं दिए जाने के चलते कुछ माह पहले थोड़ी बहुत उखड़ी सड़कों में वाहन गुजरने से बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं जिसके चलते दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों के लिए गुजरना परेशानी भरा व खर्चे का घर भी हो गया है।

रिपेयर के अभाव में गड्ढे बड़े होने लगे

शहर के भीतर जहां रेलवे रोड-परसराम नगर अंडरब्रिज रिपेयर के अभाव में गड्ढे बड़े होने से लोगों के लिए परेशानी का कारक बन चुका है, वहीं परसराम नगर-संतपुरा रोड ओवरब्रिज की प्रीमिक्स भी पिछले लंबे समय से जगह-जगह से उखड़ चुकी है। इसके अलावा पुल से नीचे उतरने पर मेन चौंक की तरफ पानी के ठहराव से सड़क के काफी बड़े हिस्से में गड्ढे पड़ चुके हैं जबकि बारिश से पूर्व वह सड़क पूरी तरह ठीक थी, लेकिन पानी नहीं निकालने के चलते वहां सड़क खराब हो गई। इसी तरह बठिंडा-डबवाली ओवरब्रिज पर मानसा रोड की तरफ नीचे उतरने से थोड़ा पहले बहुत बड़ा गड्ढा वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कोई पक्का इंतजाम करने की बजाए बीएंडआर ने ईंट व चूरे आदि से इसे भरने का जुगाड़ किया, लेकिन यह टाइमपास योजना नाकाम होने से वहां पुन स्थिति पहले जैसी हो चुकी है जिसका खामियाजा भारी सभी छोटे-बड़े वाहन चालक झेल रहे है। इसी तरह मानसा अंडरब्रिज में भी वाहनों के कारण रोड टूट चुकी है, लेकिन रिपेयर नहीं होने से बारिश में वाहन चालकों के लिए गुजरना दुर्भर हो रहा है। इसके बाद इंजीनियरिंग कालेज के पास बठिंडा बादल रोड ओवरब्रिज की दशा तो सबसे शोचनीय है तथा रोजाना ट्रकों व ट्रालों क वहां बायपास रोड से गुजरने के कारण पुल पर ही सड़क बुरी तरह दब चुकी है।

बारिश के कारण देरी हुई

शहर में सड़कों की रिपेयर का एस्टीमेट तैयार है। बारिश बंद होते ही निगम के तहत आती सड़कों व अंडरब्रिज आदि की रिपेयर शुरू कर दी जाएगी। बारिश की वजह से रिपेयर नहीं हो सकती, इसलिए देरी हो रही है।
बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, कमिश्नर, नगर निगम, बठिंडा

बारिश बंद होते ही शुरू करवा देंगे सड़कों की रिपेयर

मानसा अंडरब्रिज की रिपेयर बारिश बंद होते ही करवा दी जाएगी। इससे पहले भी समय-समय पर ब्रिज की रिपेयर होती रहती है। अंडरब्रिज से पानी निकालने को मोटर का इंतजाम किया गया है।
इंदरजीत सिंह, एक्सईएनी, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर), संगरूर

मानसा ओवरब्रिज

भागू रोड

परसराम नगर अंडरब्रिज

एस्टीमेट तैयार हो रहे हैं

बीबी वाला रोड व भागू रोड की रिपेयर के लिए विभाग एस्टीमेट तैयार करवा रहा है। एस्टीमेट तैयार होते ही टैंडर प्रोसेस कर दिया जाएगा तथा अगले वित्तीय वर्ष में इसकी रिपेयर करवा दी जाएगी।
नीरज भंडारी, एक्सईएनी, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर), बठिंडा

ये सड़कें भी खस्ताहाल...पावर हाउस रोड व 100 फीट रोड पर गड्ढे हैं। सिविल स्टेशन रोड पर एसएसपी के घर के बिल्कुल साथ भी सड़क पानी रुकने के चलते टूट रही है। पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) के तहत आने वाली बीबी वाला रोड व भागू रोड की हालत खस्ता

भागू रोड पर पशु पालन विभाग के नजदीक बारिश का पानी रुकने से टूटी सड़क लंबे समय से ऐसे ही पड़ी है।

मानसा रोड के ओवरब्रिज पर बने गड्‌ढों में से गुजरते वाहन जो किसी समय भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

परसराम नगर अंडरब्रिज पर पड़े गड्‌ढों के कारण रोजाना हादसे होने से वाहन चालकों को नुकसान हो रहा है।
खबरें और भी हैं...