सालाना समागम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी
तलवंडी साबो| श्री दशमेश सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल तलवंडी साबो का सालाना इनाम वितरण समागम धूमधाम के साथ करवाया गया,जिसमें मुख्य मेहमान के तौर पर वरिंदर सिंह एसडीएम तलवंडी साबो कम मैनेजर स्कूल ने शमूलियत की। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। पिछले दिनाें ही मिस लिटिल चुनी गई स्कूल की छात्रा प्रभनूर काैर ढिल्लों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में पोजिशनें हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।