स्कूल में विद्यार्थियों को कोरोना वायरस से बचाव के दिए टिप्स
सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए सेहत कर्मचारी।
बठिंडा| सिविल सर्जन बठिंडा के निर्देशानुसार और सीनियर मेडिकल अफसर डाॅ. सर्वजीत सिंह की अगुवाई में ग्रामीण स्तर पर लोगों को करोना वायरस के बारे में जानकारी दी जा रही है। जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को संगत ब्लाक के करीब 21 गांवों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जानकारी दी गई। सेहत विभाग की टीम द्वारा गांव गहरी बुटर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल प्रिंसिपल डाॅ. जसपाल सिंह रोमाणा की अध्यक्षता में करोना वायरस के बारे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लाॅक हेल्थ एजुकेटर साहिल पुरी, परमजीत कौर हेल्थ सुपरवाइजर और सिमरन कौर की टीम ने स्कूल के विद्यार्थियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जानकारी दी। साहिल पुरी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस का एक भी केस सामने नहीं आया है। कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है, फैलाई जा रही अफवाहों से दूर रहकर खुद सावधान रहें। वायरस से बचने के लिए हमें खाने-पीने वाली बाहरी वस्तुओं से परहेज करें मांसाहारी भोजन से दूर रहें। इस मौके पर परमजीत कौर और सिमरन कौर ने कहा कि खांसी, जुकाम, बुखार व शरीर दर्द जैसे लक्षण सामने आने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करें।